- Hindi News
- जागरूकता से ही मानव अधिकार सुरक्षित : सैनी
जागरूकता से ही मानव अधिकार सुरक्षित : सैनी
राजकीय लॉ कॉलेज में मानव अिधकार दिवस पर संगोष्ठी हुई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एसके सैनी ने कहा कि देश मे मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम बना हुआ है एवं राष्ट्रीय राज्यस्तर पर मानवाधिकार आयोग का गठन किया गया है, लेकिन जागरूकता के अभाव मंे शिकायतें आयोग तक नहीं पहुंच पाती है।
इस अवसर पर काॅलेज व्याख्याता मुनेश कुमार ने विषय के कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्रीराम ने मानवाधिकार की व्यावहारिकता पर कहानियों के माध्यम से प्रकाश डाला। छात्र रज्जा मुराद अलवी, राजेंद्र बांगडवा, रामधन, पवन, आशीष, आरिफ, दीपेश यादव, दीपक सारस्वत आदि मौजूद थे। संचालन रेखा, नीतू, नेहा राठौड ने किया। अंत मे छात्रसंध अध्यक्ष अकरम हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
तारानगर.राजकीयकाॅलेज में बुधवार को एनएसएस की दोनों इकाइयों की अोर से मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. राजकुमार लाटा की अध्यक्षता में मानवाधिकार की उपयोगिता विषय पर विचार गोष्ठी हुई। डॉ. जीएस बाजवा, एनएसएस प्रभारी डॉ. सत्यवती, डॉ. महेंद्र कुमार खारड़िया ने मानवाधिकार को लेकर उपस्थित छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी।
सादुलपुर.तोलामहिला कॉलेज में रासेयो इकाई की कार्यक्रम अधिकारी शंकुतला की देखरेख में गोष्ठी हुई। छात्राओं को मानवाधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस क्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें पांच समूहों की 25 छात्राओं ने भाग लिया। ग्रुप बी की प्रियंका, पूजा, सुनिता, ममता लक्ष्मी प्रथम तथा ग्रुप की पूनम, शालू, ममता, कोमल संध्या द्वितीय स्थान पर रही। प्रबंध समिति अध्यक्ष रामावतार बैरासरिया प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। प्रवक्ता अंजना शर्मा ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
इसी प्रकार राजकीय कॉलेज में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मंजू लाडला ने की। मुख्य वक्ता डॉ. संपतराम रेगर ने कहा कि हर व्यक्ति को मनुष्य होने के कारण जो अधिकार प्राप्त है, उनके प्रति जागरूक रहे ताकि उनके हनन को रोककर सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक विविधता विषमता को दूर किया जा सके। इस मौके पर कन्हैयालाल मीना ने भी विचार व्यक्त किए।
सरदारशहर.चौधरीएआर महाविद्यालय वीर विजयपाल गोदारा पब्लिक उमावि में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस