- Hindi News
- लुहारीवाला परिवार ने स्वयं के खर्चे पर बीड़ा उठाया
लुहारीवाला परिवार ने स्वयं के खर्चे पर बीड़ा उठाया
खुद के खर्चे से करवाएंगे सफाई
पहल
लुहारीवालापरिवार की ओर से सफाई व्यवस्था का बीड़ा उठाकर अनुकरणीय पहल की गई है। ट्रैक्टर ट्रॉली के अलावा ड्राइवर सफाईकर्मियों का खर्चा भी परिवार की ओर से वहन किया जाएगा। इसके लिए खरीदे गए ट्रैक्टर ट्रॉली का उद्घाटन बुधवार सुबह किया गया।
एक कदम स्वच्छ राजगढ़ की ओर अभियान के तहत लुहारीवाला परिवार के नंदकिशोर द्वारा खरीदे गए ट्रैक्टर ट्रॉली का उद्घाटन पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा पालिका चेयरमैन जगदीश बैरासरिया ने किया। नंदकिशोर लुहारीवाला ने बताया कि वे अपने स्वयं के खर्चे से वार्ड संख्या 15 आस-पास के क्षेत्र सहित अन्य प्रमुख मार्गों की सफाई व्यवस्था करवाएंगे। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी लक्ष्मीनारायण चौधरी, पार्षद पवन सरावगी, एडवोकेट पुष्पकांत शर्मा, लुहारीवाला परिवार के देवकीनंदन, नटवरलाल, कैलाश, सुरेश के अलावा शेखर पांडिया, रामावतार चौधरी, पूर्व सरपंच महेंद्र पूनिया, राजेश बैरासरिया, शिवकुमार लहरी तथा व्यापारी उपस्थित थे। पालिका की ओर से नंदकिशोर लुहारीवाला को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ऐसेमिली प्रेरणा
गलीएवं मोहल्ले में अक्सर गंदगी रहने से परेशान नंदकिशोर लुहारीवाला पालिका के चक्कर काटते-काटते थक चुके थे। सफाई को पसंद करने वाले लुहारीवाला ने बताया कि वे हमेशा से ही स्वच्छता के समर्थक रहे हैं। गली-मोहल्ले में फैली गंदगी की सफाई के लिए वे अक्सर नगरपालिका जाकर शिकायत दर्ज करवाते थे, परंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं होती थी। उन्होंने सोचा कि यह काम मैं अपने स्वयं की ट्रेक्टर ट्रॉली खरीदकर ही करवाउंगा। बीड़ा उठाने के बाद उन्होंने बुधवार को यह करके भी दिखा दिया।
सादुलपुर. ट्रेक्टरट्रॉली का उद्घाटन करते पूर्व सांसद चेयरमैन।