वाहन लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
सादुलपुर | पुलिसने गत सितंबर माह में वाहन लूट की दो अलग-अलग वारदातों में शामिल तीन जनों को बुधवार को कोर्ट के प्रोडक्शन वारंट से हिसार जेल से हासिल कर गिरफ्तार किया। वारदातों में शामिल दो अन्य जनों की तलाश की जा रही है। थानाधिकारी भागलाराम के अनुसार उक्त मामलों में दिनेश उर्फ कांचा पुत्र जगतसिंह जाट निवासी चहड़ खुर्द (हरियाणा), नरेश पुत्र महेंद्र जाट निवासी मोठसरा (हनुमानगढ़) तथा मनदीप पुत्र बलजीत जाट निवासी भगाण हिसार (हरियाणा) को हिसार जेल से हासिल कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी वाहन लूट के शातिर अपराधी है और उनके खिलाफ हरियाणा में तीन हमीरवास में एक मुकदमा वाहन लूट का दर्ज है। नरेश दिनेश हमीरवास थानाक्षेत्र में स्कार्पियो लूटने की वारदात में शामिल थे। (शेषपेज 16 पर)
वाहन लूट प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी।