पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल बस पलटने से 4 बच्चे एक अध्यापिका घायल

स्कूल बस पलटने से 4 बच्चे एक अध्यापिका घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरपालूकुशाला-कुबड़ी गांव के बीच बुधवार सुबह निजी स्कूल की बस पलटने से उसमें सवार चार बच्चे और एक अध्यापिका घायल हो गई। घायलों में दो बच्चों को रैफर किया गया। बस में 20 बच्चे सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह आठ बजे हरपालू कुशाला-कुबड़ी के बीच भोजा जोहड़ में मुख्य रोड पर दोनों तरफ से स्कूली बसें रही थी। आमने-सामने की टक्कर होने से बचाने के लिए कोठारी एकेडमी स्कूल, राजगढ़ की बस के चालक ने अपनी गाड़ी को साइड में लेना चाहा, तो वह पलट गई। हादसे के बाद आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसानों तथा कुशाला गांव के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे तथा बच्चों को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद पवन कुमार, नरेंद्र आदि ने बताया कि इतने बड़े हादसे के दौरान भगवान की कृपा से ही बच्चे बचे हैं। कई बच्चों की जान भी जा सकती थी। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त बस कालरी, हरपालू से बच्चे लेकर कुबड़ी तथा कुबड़ी से वापस राजगढ़ रही थी। हादसे में गौतम (7) पुत्र अनिल शर्मा, आशु (12) पुत्री अनिल शर्मा, गरिमा (13) पुत्री कुलदीप, आंचल (12) पुत्री बलवान शर्मा तथा अध्यापिका सुशीला प|ी अनिल शर्मा घायल हो गए। घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से गौतम आंचल को रैफर किया गया, वहीं अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

^अस्पताल में बुधवार सुबह पांच जने घायलावस्था में पहुंचे थे। दो बच्चों को रैफर किया गया है। डॉ.मोहनलाल मीणा, सीएमओ

पलटने के बाद खड़ी की गई बस।