पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव की सरगर्मियां शुरू

पंचायत चुनाव की सरगर्मियां शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर. पंचायतीराजचुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में सरगर्मियां शुरू हो चुकी हंै। चुनाव लड़ने के इच्छुक विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में दौरा करने में जुटे हुए हैं। सरपंच, पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरी निकलने का इंतजार भी किया जा रहा है, ताकि पूरे लवाजमे के साथ चुनावी मैदान में उतरा जा सके। इस बार पंचायत समिति क्षेत्र में एक पंचायत गुगलवा की वृद्धि हुई है। इस तरह कुल 56 पंचायतों में चुनाव होंगे। सरपंच रह चुके कई लोग बीडीसी जिला परिषद चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। आरक्षण की लॉटरी निकलने के बाद सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी।