लाखलाण में 422 भामाशाह कार्ड बने
सादुलपुर|लाखलाण ग्रामपंचायत मुख्यालय पर तीन दिवसीय भामाशाह शिविर के दौरान भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड तथा बैंक खाते खोले गए। ग्रामसेवक रामनिवास पूनिया ने बताया कि शिविर में 422 भामाशाह कार्ड 262 आधार कार्ड बनाए गए। 392 बैंक खाते खोले गए। शिविर में नायब तहसीलदार तेजपालसिंह गोठवाल, विकास अधिकारी शुभकरणसिंह राहड़, सरपंच संतोष दायमा उपस्थित थे।