जसवंतगढ़ में चला सफाई अिभयान
गांवमें आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से रविवार को सफाई अिभयान चलाया गया। करीब नौ घंटे तक चले इस अिभयान में डेढ़ सौ लोगों ने भाग लिया, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। लोगों ने वार्डों की गली-गली सफाई की। इस अिभयान को लेकर एक माह पूर्व से ही तैयारियां चल रही थी।
आर्ट आॅफ लिंविग के कार्यकर्ताओं के अभियान के तहत गांववासियों में सफाई के प्रति एक माह पूर्व से ही बैनर,पंपलेट माइक से प्रचार किया गया। अिभयान में बच्चे से लेकर महिलाओं ग्रामीणों के प्रति चेतना जागृत हुई और पूरे गांव गलियों,नालियों, कई स्थानों पर पड़े कचरो के ढेर को हटाकर दूर स्थानों पर डाला गया। इस कार्य के लिए दो जेसीबी, आठ ट्रैक्टर ट्रॉलियां को लगाया गया। लक्ष्मी मंदिर के पास वाली गली, गली नंबर नौ मुख्य बाजार में पड़े कचरे के ढेर को कुछ ही घंटों में साफ कर दिया गया।
कॉलेजछात्राओं ने सफाई की
चूरू|गर्ल्सकॉलेज चूरू की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं का रविवार को एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर में स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान कर कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की। कॉलेज निदेशक डॉ. ओपी शर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सीमा बेदी ने स्वयंसेविकाओं का उत्सावर्द्धन किया।
सादुलपुर|तोलामहिलाकॉलेज की एनएसएस इकाई की अोर से रविवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम अधिकारी शंकुतला ने बताया कि छात्राओं ने प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामावतार के नेतृत्व में काॅलेज तथा आस-पास की गलियों नालियों की सफाई की। बाद में छात्राओं ने कॉलेज में सफाई की। छात्र संघ अध्यक्ष पूजा पूनिया ने घर-घर जाकर स्वच्छता रखने का आह्वान किया। बौद्धिक सत्र में प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने निर्मल भारत अभियान में प्रत्येक नागरिक को योगदान देने का आह्वान किया।
चूरू. गर्ल्सकॉलेज में श्रमदान करती स्वयंसेविकाए।
जसवंतगढ़. गांवमें जेसीबी ट्रेक्टरों से सफाई की गई।