सक्रिय होकर काम करें : मंडावेवाला
राजनीतिकक्षेत्र में भी समाज के लोग आगे आकर काम करें, ताकि राजनीतिक जागृति बढ़ सकंे।ये बात भाजपा जिलाध्यक्ष गौरीशंकर मंडावेवाला ने रविवार शाम अग्रसेन भवन में आयोजित सादुलपुर नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश बैरासरिया के अभिनंदन समारोह में कही।
अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल युवा शक्ति के अभिनंदन समारोह में मंडावेवाला ने कहा कि समाज के लोग परोपकार के कार्यों में सदैव अग्रणी रहे हैं, पूरे प्रदेश में गोशाला में अनुदान देने वालों में समाज के लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन वर्तमान युग में राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे आकर कार्य करना जरूरी है, ताकि वे समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों का भी भला कर सके।
सादुलपुर पालिकाध्यक्ष जगदीश बैरासरिया ने कहा कि समाज के लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए वे राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हुए हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष जसकरण खेतान ने कहा कि लोगों ने समाज का व्यक्ति का अभिनंदन करके अच्छा संदेश दिया है। कार्यक्रम को कमल सांगानेरिया, पवन सराफ, रामचंद्र कसेरा, काशीप्रसाद चौधरी, दीपक मुरारका, हरिप्रसाद चमड़िया एवं अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष गिरधारीलाल बाजोरिया ने भी संबोधित किया।
राजेश कंदोई के संचालन में हुए कार्यक्रम में धनपत कसेरा नरेश सराफ, विष्णुदत्त गौरीसरिया, अजय बाजोरिया, विनोद धानुका, संजय बुबना, गणेश चौधरी, आनंदीलाल चौधरी, गौरीशंकर जालान, राजेंद्र चांदगोठिया, सांवरमल चमड़िया, विष्णु चौधरी, विष्णु खेतान, रामपाल फोगला, पुनित कसेरा, दीपक भुखरेड़िया, ओमप्रकाश धानुका, मनोज जोशी, अशोक कौशिक, सज्जन सरार्फ, रामकिशन गौरीसरिया, लक्ष्मीनारायण बणसिया सहित समाज के काफी लोग उपस्थित थे।
इससे पूर्व गोशाला से बैरासरिया को बाइक रैली से समाज के युवा अग्रसेन भवन लेकर पहंुचे तथा भवन के समक्ष आतिशबाजी भी की।
रतनगढ़. अग्रवाल समाज के अभिनंदन समारोह में लोग।
रतनगढ़. अग्रवाल समाज के अभिनंदन समारोह में मंचस्थ अतिथि