पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में पंचायत चुनाव के बहिष्कार को लेकर चर्चा

बैठक में पंचायत चुनाव के बहिष्कार को लेकर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुराबेरी गांव के बाबा लालगिरी मंदिर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक में शहीद सूबेदार ओमप्रकाश माध्यमिक स्कूल को क्रमोन्नत नहीं करने पर आर-पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार करने को लेकर भी चर्चा की। हालांकि अभी इस पर कोई निर्णय नहीं किया गया।

एडवोकेट मुकेश रामपुरा ने बताया कि रामपुरा बेरी में 1977 में स्कूल माध्यमिक स्तर पर शुरू होने के बाद आज तक इसे उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत नहीं किया गया। स्कूल क्रमोन्नती के लिए वर्ष 2005 में हाई कोर्ट में रिट लगाई गई, वहीं 2010 में 39 दिन तक धरना दिया गया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान आए मंत्री हेमसिंह भड़ाना तथा कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया था। वर्तमान कलेक्टर को भी आज तक की कार्रवाई सहित 100 पृष्ठ का ज्ञापन दिया गया। अभी तक सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। बैठक में महेंद्र प्रजापत, उगमसिंह, सज्जन भाकर, अमरसिंह मेघवाल, दिलबाग, रोशन, सुरेश, कमलेश बालानिया, मदन मीणा, रामानंद यादव, नरेश, अशोक नाई, गुलजारी जांगिड़, श्यामसुंदर अग्रवाल, रामावतार शेखावत, शीशराम खटीक, राजपाल खुंडिया, हरिसिंह प्रशांतसिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।