- Hindi News
- हाईवे जगह जगह से छलनी, मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
हाईवे जगह-जगह से छलनी, मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
वार्डतीन में खुर्रा नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीराें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के कमल बोथरा ने बताया कि गंदे पानी निकासी के लिए बनाई गई नाली कई जगह से टूट गई है तथा उसका गंदा पानी रास्ते पर बिखर रहा है। बरसात के बाद खुर्रा भी टूट गया है। चेयरमैन को शिकायत करने पर जेईएन को कार्यवाही करने के आदेश दिए और जेईएन ने ठेकेदार को, परंतु अभी तक काम शुरू नहीं हुआ।
सादुलपुर. राजगढ़-हिसार हाईवे पर जगह-जगह गड्डों ने वाहन चालकों की मुश्किले बढ़ा दी है।
भास्कर न्यूज| सादुलपुर
राजगढ़-हिसारहाईवे पर अंबेडकर सर्किल से पहले गड्ढों को अधिकारियों ने आस-पास से मिट्टी डलवाकर भरवा दिया। एसडीएम के हस्तक्षेप पर चार दिन बाद जागे नेशनल हाईवे अॅथोरिटी के अधिकारियों ने गड्ढों को भरने के लिए अानन-फानन में हाईवे के पास पड़ी मिट्टी को उठवाकर भरवा दिया है। बरसात होने के बाद यह मिट्टी वापस पानी के साथ बह जाएगी। हालात पहले जैसे फिर बन जाएंगे।
गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से हाईवे में खतरनाक गड्ढे बने हुए हैं, जिसके कारण वाहनों का गुजरना दुष्कर साबित हो रहा है। एसडीएम कपूरशंकर मान ने हाईवे एईएन को पत्र भेजकर हाईवे को तुरंत दुरस्त करवाने के निर्देश भी दिए थे। रविवार शाम को बरसात होने के बाद संभावित दुर्घटनाओं के मद्देनजर सीआई भागलाराम गड्ढों को भरवाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे।
सीआई ने बताया कि गड्ढों को तुरंत नहीं भरवाया गया तो किसी समय बड़ी दुर्घटना एवं जान माल की हानि हो सकती है। सोमवार दोपहर में हाईवे के अधिकारियों ने आस-पास से मिट्टी एकत्रित कर गड्ढों को भरवाया है जो कि स्थाई समाधान नहीं है। पार्षद सुरजभान नायक ने बताया कि हाईवे पर मिट्टी डालकर खानापूर्ति की गई है।
वाहनहुए क्षतिग्रस्त
हाईवेसे गुजरने वाले अधिकांश वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। सोमवार को गड्ढों को पार करते समय ट्रक क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में फंस गया, जिसे क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। छोटे वाहन भी रोजाना क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
^एनएच65 के सहायक अभियंता को क्षतिग्रस्त हाईवे को ठीक करवाने के लिए पत्र भी लिखा है तथा मौखिक रूप से भी कई बार कहा जा चुका हैै। कपूरशंकरमान, एसडीएम