कुएं में गिरने से मौत
कुएं में गिरने से मौत
सादुलपुर.डोकवागांव में रविवार शाम कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई। सोमवार को मर्ग दर्ज हुई। समुद्र सिंह मीणा ने रिपोर्ट दी कि उसके भाई मोहरसिंह का लड़का विक्रम (18) रविवार शाम घर के पास जोहड़ में बने कुएं से पानी निकालने गया था। पैर फिसलने से कुएं में गिर गया, डूबने से मृत्यु हो गई।