पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक कैशियर ने फर्जी हस्ताक्षर कर खातों से निकाले आठ लाख रुपए

बैंक कैशियर ने फर्जी हस्ताक्षर कर खातों से निकाले आठ लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर |हमीरवासपुलिसथाना में सोमवार को सांखू फोर्ट स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत कैशियर के खिलाफ बैंक खाता धारकों के खातों से रुपए निकालने का मामला दर्ज हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी कैशियर ने 23 खाताधारकों के खातों से करीब आठ लाख रुपए निकलवाए, जिसमें से उसने छह लाख रुपए वापस भी जमा करवा दिए।

थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि बैंक शाखा प्रबंधक स्वपलील पुत्र मृगेंद्रसिंह जैन निवासी प्रतापनगर जयपुर ने रिपोर्ट दी कि विजयसिंह पूनिया पुत्र गंगाधर पूनिया निवासी श्यामपुरा नुआ (झुंझुनूं) बैंक में 15 अप्रैल 2013 से 26 जून, 2014 के बीच प्रधान रोकड़िया (केशियर) के पद पर कार्यरत रहा। विजयसिंह पूनिया ने पद स्थापन के दौरान बैंक के बचत खाता धारकों के खातों से अपने पद का दुरुपयोग कर विड्रॉल फार्म भरकर खाता धारकों के कूटरचित हस्ताक्षर कर रुपए निकाल लिए।

आरोपी ने उक्त रुपए को गलत रूप से अपने उपयोग में लिया, जिसका पता लगने पर जांच करवाई गई। कैशियर ने उक्त खाता धारकों के खातों से रुपए निकालना स्वीकार किया है। एसएचओ बिश्नोई के अनुसार शाखा प्रबंधक ने बताया कि आरोपी ने उक्त खाताधारकों के खातों से फर्जी हस्ताक्षर कर करीब आठ लाख रुपए निकलवाए थे। बाद में आरोपी ने छह लाख रुपए वापस भी जमा करवाए।

23 खाता धारकों के खाते से निकाले रुपए

केशियरपूनिया ने बैंक के 23 बचत खाताधारकों के खातों से कूटरचित हस्ताक्षर कर रुपए निकाले। रिपोर्ट के अनुसार खाताधारक भगवानाराम, माफिया बानो, नीता बानो, साजिदा, नजमा, जतून, गीता, बनवारी, नजमा प|ी बाबू, मंजू, नजमा प|ी फारूक, अलीशेर, महबूब, जयसिंह, विमला, मदीन देवी, सुनिता नायक, रहिना बानो, शायर कंवर, रामधन, गायत्री, सुनिता तथा अहमद बानो आदि के खातों से लाखों रुपए निकाले गए।