पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविरों में खाते खोले, कार्ड बनाए

शिविरों में खाते खोले, कार्ड बनाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाह शिविर सोमवार को वार्ड 20 में ओसवाल संघ में लगा। नगर परिषद के सीईओ तिलोकचंद ने बताया कि शिविर का निरीक्षण आयुक्त बीएल सोनी ने किया। शिविर में भामाशाह के 90, आधारकार्ड 70, पेंशन सत्यापन के 30 एवं त्रुटिपूर्ण राशनकार्ड 22 संशोधित किए गए। शिविर में पार्षद मधु बागरेचा एवं घनश्यामनाथ कच्छावा ने भामाशाह कार्ड वितरण किए।

सादुलपुर|पालिकाकी ओर से शहरी क्षेत्र में चलाए जा रहे भामाशाह शिविर के तहत सोमवार को वार्ड 20 के व्यापारियान पंचायत में लगे शिविर में बैंक खाते, भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड, पेंशन आवेदन के काम हुए। शिविर प्रभारी ओमप्रकाश खत्री ने बताया कि शिविर में 76 भामाशाह कार्ड 79 आधार कार्ड बनाए गए। इसके अलावा 78 बैंक खाते खोले गए और वृद्धावस्था पेंशन के 21 आवेदन लिए गए। शिविर में पार्षद लाल मोहम्मद भी उपस्थित रहे।

सुजानगढ. शिविरमें कार्ड वितरण करते हुए जनप्रतिनिधि अन्य।

सादुलपुर. शिविरमें लोगों की जनसुनवाई करते जनप्रतिनिधि।