नगर परिषद पालिका में श्रमदान
8से 14 दिसंबर, 2014 तक ‘‘स्वच्छ राजस्थान सप्ताह‘‘ चलाये जाने के निर्णय की पालना में नगर परिषद् सभापति विजय शर्मा ने सोमवार को परिषद् प्रांगण से ‘स्वच्छ राजस्थान सप्ताह\\\' अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभापति ने पार्षद एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई।
‘‘स्वच्छ राजस्थान सप्ताह‘‘ अभियान के शुभारंभ के पश्चात् सभापति विजय शर्मा, उप-सभापति अनवर थीम, आयुक्त संावरमल सैनी एवं विभिन्न वार्डो के निर्वाचित पार्षदगण नेमीचंद, भजनलाल, सज्जन सिंह, अली मो. भाटी, जाफर खां, हुसना बानो, आमीना, सरोज सैनी, अतरसिंह, विमला गढ़वाल, मो. अली, हीरा देवी, निर्मला देवी, राधा देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, दिलीप जांगिड़, भागीरथ सैनी, निरंजना देवी, नंदकिशोर, बाबू खां, सीताराम लुगरिया, गीता सोनी, पुरुषोतम, माया देवी, लक्ष्मी देवी, दुर्गादत, सुमित्रा देवी, यादवेंद्र, नजमा, चंद्रप्रकाश, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भंवर गुर्जर इत्यादि के अतिरिक्त परिषद् के कर्मचारियों ने परिषद् प्रांगण स्थित उद्यान को साफ स्वच्छ बनाए रखने के लिए श्रमदान किया।
पालिकाध्यक्षने किया अिभयान का शुभारंभ
तारानगर|राज्यसरकार के िनर्देशानुसार सोमवार को नगरपालिका की ओर से सफाई अभियान शुरू किया गया। पालिकाध्यक्ष जसवंत स्वामी ईओ सुरेश चौहान ने नगरपालिका स्थित गांधी उद्यान से अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के पहले दिन रोडवेज बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, अांबेडकर सर्किल पर साफ-सफाई की गई। इस दौरान पार्षद जमरदीन तेली, हरिसिंह बेनीवाल, जगदीश वर्मा, हेमसिंह, रामावतार पंसारी आिद मौजूद थे।
विद्यार्थियोंने अंबेडकर सर्किल की सफाई की
सादुलपुर|सर्वोदयपब्लिक उच्च माध्यमिक स्कूल में सोमवार को स्वच्छता अभियान के तहत विद्यार्थियों ने सफाई अभियान में भाग लिया।
प्रधानाचार्य अशोक कुमार पूनिया ने बताया कि संस्था निदेशक बलवीरसिंह पूनिया के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अंबेडकर सर्किल, पार्क तथा आसपास के स्थानों पर सफाई कर स्वच्छता अभियान को बल प्रदान किया। संस्था निदेशक ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। अभियान में स्कूल स्टाफ ने भी सहयोग प्रदान किए।
सादुलपुर. सफाईअभियान में जुटे प्रधानाचार्य एवं विद्यार्थी।
चूरू. स्वच्छराजस्थान सप्ताह के शुभारंभ पर झाड़ू लगाते