सफाई को लेकर अल्टीमेटम
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को पालिका चेयरमैन को ज्ञापन सौंपकर मोहता कॉलेज क्षेत्र में सफाई करवाने की मांग की है। दो दिन में सफाई नहीं की गई तो परिषद की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
तहसील प्रमुख कृष्ण भाकर, नगर मंत्री अमरीश योगी, सचिव दिग्विजयसिंह, संयोजक सतपाल सहारण, राहुल स्वामी, राजेंद्रसिंह, कपिल, विजय, कुलदीप तथा अन्य छात्रों ने चेयरमैन जगदीश बैरासरिया अधिशाषी अधिकारी लक्ष्मीनारायण चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मोहता कॉलेज क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े करकट के ढेर लगे हुए हैं, वहीं पानी निकासी के नालों की सफाई नहीं होने के कारण दुर्गंध फैल रही है, जिससे छात्र-छात्राओं को कड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने बताया कि गंदगी नियमित रूप से रहने के कारण बीमारियां फैलने के आसार बने हुए हैं। सफाई को लेकर इससे पूर्व भी ज्ञापन दिया गया था, परंतु कोई कार्यवाही नहीं की गई है। चेयरमैन बैरासरिया ने छात्रों को आश्वासित करते हुए ठेकेदार को निर्देश दिए हैं।
सादुलपुर.चेयरमैन अधिशाषीअधिकारी को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।