- Hindi News
- विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी : न्यांगली
विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी : न्यांगली
सादुलपुर. विधायकमनोज न्यांगली ने कहा कि तहसील क्षेत्र के चंहुमुखी विकास के लिए वे अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे। विकास कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वे सोमवार को टुंडाखेड़ी धोलिया में स्थित शमशान भूमि में शेड एवं चारदीवारी के उदघाटन पर बोल रहे थे। सरपंच बृजलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में दीपाराम, रामस्वरूप, हवासिंह, ताराचंद, ओमप्रकाश, शेरसिंह, मांगेराम शर्मा, ओमप्रकाश मेघवाल, निर्मल शर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।