पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्‌घाटन मैच पहाड़खानी क्रिकेट क्लब ने जीता

उद्‌घाटन मैच पहाड़खानी क्रिकेट क्लब ने जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर| इस्लामियायुवा विकास मंच की ओर से सद्दाम शेख की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन सोमवार सुबह बहल रोड स्थित खेल मैदान पर हुआ।

भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ जिला प्रभारी अब्बास बड़गुजर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज न्यांगली तथा विशिष्ट अतिथि पार्षद लाल मोहम्मद भियाणी, पार्षद जहीर अहमद, पार्षद भूरे खां, लियाकत शेख, फारूक कुरैशी, हाजी सुलेमान, मिर्जा अनवर बेग, मोहम्मद सदीक खींची, हनीफ शेख, ताज मोहम्मद चौहान, जाफर सब्जीफरोश, मोहसीन खींची, हाजी मोहम्मद अली नारनौली थे। इस मौके पर विधायक न्यांगली ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे के प्रतीक है और खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।

युवा पीढ़ी को शिक्षा एवं सामाजिक कामों में रूचि लेनी चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष बड़गुजर ने खेल प्रतियोगिता आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन निरंतर होने चाहिए। आयोजन कमेटी के रफीक कुरैशी ने बताया कि प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। अतिथियों का मोहम्मद हुसैन शेरू, शौकत पलंबर, इमरान खींची (मानिया), अनवर मोटिया, बिलाल कुरैशी, नईम एनडी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन मोहम्मद अजीज खींची ने किया। उदघाटन मैच पहाड़खानी एवं लव एक्स के बीच खेला गया, जिसमें पहाड़खानी क्रिकेट क्लब विजेता रही। पहाड़खानी के वाटसन मैन ऑफ मैच चुने गए।

सादुलपुर. उद्‌घाटनसमारोह में गेंद फेंकते विधायक मनोज न्यांगली।