पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी बचाओ अलख जगाओ रैली निकाली

बेटी बचाओ-अलख जगाओ रैली निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय श्रीगंगानगर की ओर से गुरुवार को ददरेवा में प्रधानमंत्री जन धन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं की निकाली गई रैली को सरपंच हाजरा बानो, प्रधानाचार्य संजय सुरोलिया, डॉ. चंदनसिंह, बैंक प्रबंधक सुखसागर शर्मा प्रभारी अधिकारी नेमीचंद मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव के मुख्य मार्गों से होकर पंचायत भवन पहुंची। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, खाता एक फायदे अनेक, बेटी बचाओ अलख जगाओ सहित कई नारों से जागरूकता का संदेश दिया। शाखा प्रबंधक शर्मा ने प्रधानमंत्री जन धन योजना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बैंक की ओर से 125 ग्रामीणों के खाते खोले गए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में ददरेवा की कक्षा 10 12 वीं की बोर्ड की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कंचन कुमारी, निशा कुमारी को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुरोलिया डॉ. चंदनसिंह ने संस्था के बारे में जानकारी दी। प्रभारी अधिकारी नेमीचंद मीणा ने योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। संचालन प्रभारी अधिकारी संजय बूलचंदानी ने किया।

सादुलपुर. ग्रामीणोंको संबोधित करते अतिथि।

सादुलपुर. विद्यार्थियोंद्वारा निकाली गई रैली।