पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मन को दें नेक विचारों का भोजन : शोभा

मन को दें नेक विचारों का भोजन : शोभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राय:सुनी-सुनाई बातों के आधार पर हम अपने मन में कुछ धारणाएं बना लेते है, जो कभी भी असत्य हो सकती है, लेकिन एक नकारात्मक चिंतन कई गलत भावनाओं को जन्म दे जाता है। उसी अनुसार हम एक-दूसरे से व्यवहार करने लगते हैं।

ये विचार ब्रह्माकुमारी शोभा बहन ने गुरुवार को सेवाकेंद्र में राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने भाग्य का निर्माता बन सकता है। संसार में हर व्यक्ति अहंकार के कारण तकलीफ से जिंदगी जी रहा है। अंहकार, स्वयं के बारे में उनकी अपनी एक गलत धारणा से जुड़ा होने की वजह से है। हम अक्सर अपनी पहचान अपने नाम, परिवार, व्यवसाय या अपने द्वारा किए जाने वाले कार्यो से जोड़ कर देते हैं।