पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आगे बढ़ने में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान जरूरी: गहलोत

आगे बढ़ने में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान जरूरी: गहलोत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के युग में छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। हिंदी भाषा से बच्चों को संस्कारवान बनाया जा सकता है, वहीं अंग्रेजी का महत्व भी बढ़ा है।

वे गुरुवार को यहां सूरज ग्रुफ द्वारा नवनिर्मित सूरज पब्लिक स्कूल के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरदारशहर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। यहां 1950 में गांधीजी के सिद्धांतों पर गांधी विद्या मंदिर की स्थापना हुई थी। स्व. रावतमल सैनी ने भी उस वक्त ही यहां अंग्रेजी स्कूल की स्थापना करने का स्वप्न देखा था, जिसे उसके पुत्र शिवभगवान ने पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में शिक्षा के साथ साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखा जाए। समारोह के विशिष्ठ अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि इस संस्थान में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर काम होना चाहिए। समारोह को विधायक पं. भंवरलाल शर्मा, राज्य सभा सांसद अस्कअली टाक, नरेंद्र बुडानिया, आशाराम सैनी ने संबोधित किया। सीताराम सैनी की अध्यक्षता में हुए समारोह के विशिष्ट अतिथि गोपाल गहलोत, पूर्व विधायक मकबूल मंडेलिया, कृष्ण पूनिया, नंदलाल पूनिया, चौमू के पूर्व विधायक भगवानसहाय सैनी, सादुलपुर के पूर्व विधायक इंद्रसिंह पूनिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, मांगीलाल पंवार, पालिकाध्यक्ष तारादेवी जोशी थी। प्रारंभ में गहलोत ने स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकर्पण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। निदेशिका आरजू सैनी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन अशोक भोजक ने किया।

इन्होंनेकिया स्वागत

समारोहके दौरान सीताराम सैनी, परमेश्वरलाल, शिवभगवान, बाबूलाल, मुरलीधर, रामस्वरूप, बद्रीप्रसाद, किशनलाल, रघुनंदन सैनी, पवन सैनी, गायत्री देवी, सुमनदेवी, मोनिकादेवी, माणकदेवी, राजकुमार कम्मा, प्रकाश सैनी, मोतीलाल गहलोत, किशनकुमार, नंदलाल सिंगोदिया, सत्यनारायण, मोहनलाल तंवर, बाबूलाल कम्मा, अजय सैनी, सीताराम चौहान, मदनलाल माली, महावीर ढल्ला, विनोद जांगलवा, हंसराज सिद्ध ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित मंचस्थ अतिथियो का साफा पहनाकर, शाल ओढ़ाकर प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

सरदारशहर. स्कूलका लोकर्पण करते पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलो