शिविर में 188 जनों के बैंक खाते खोले
सादुलपुर| नगरपालिका में जारी भामाशाह शिविर के तहत गुरुवार को वार्ड 21 के जलदाय विभाग कार्यालय परिसर में शिविर में बैंक खाते खुलवाने भामाशाह कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शिविर प्रभारी ओमप्रकाश खत्री ने बताया कि शिविर में 151 भामाशाह कार्ड 79 आधार कार्ड बनाए गए। इसके अलावा 188 बैंक खाते खोले गए और वृद्धावस्था पेंशन के 53 आवेदन लिए गए।