लूट के आरोपियों को जेल भेजा
सादुलपुर. पुलिसने वाहन लूट गिरोह के तीन जनों को गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा। पुलिस के अनुसार वाहन लूट की दो अलग-अलग वारदात में गिरफ्तार दिनेश उर्फ कांचा पुत्र जगतसिंह जाट निवासी चहड़ खुर्द (हरियाणा), नरेश पुत्र महेंद्र जाट निवासी मोठसरा (हनुमानगढ़) तथा मनदीप पुत्र बलजीत जाट निवासी भगाण हिसार (हरियाणा) को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें कार्रवाई शिनाख्त के लिए जेल भेजने के आदेश दिए।