फर्जी पट्टे बनाने का मामला दर्ज
सादुलपुर. हमीरवासपुलिस थाने में भैंसली के सरपंच की रिपोर्ट पर चार जनों के खिलाफ फर्जी पट्टा बनाकर आबादी भूमि पर कब्जा करने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार सरपंच सरवणदेवी मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि गांव में गिनाणी जोहड़ी आबादी भूमि में स्थित है। गांव के हैदर खां पुत्र वजीर खां, फतेह खां पुत्र नूर खां, देवकरण पुत्र चंदगीराम किशोरीलाल पुत्र कुरड़ाराम आदि ने एसडीएम के सामने पेश होकर 1989 में सरपंच द्वारा जारी किए गए पट्टे पेश किए। पट्टों की जांच करवाई जाने पर वे फर्जी पाए गए। आरोपियों ने षड़यंत्र रचकर फर्जी पट्टे बना लिए।