हाईवे पर धरना, दो घंटे जाम
ट्रांसपोर्टकंपनी के मालिक राघा छोटी गांव के करतारसिंह पूनिया की बीकानेर के बीछवाल थानाक्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर गुरुवार को सर्वसमाज के लोग सड़क पर उतर आए। जुलूस निकालकर तथा हाईवे पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हाईवे पर दो घंटे तक जाम रहा।
आक्रोशित युवकों को समझाइश करने के बावजूद वे नहीं माने और सड़क पर टायर जलाकर जाम लगा दिया। दोपहर 12 बजे पिलानी मोड पर जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में जुलूस शीतला बाजार, मुख्य बाजार, घंटाघर, अशोक मार्केट, मोहता मार्केट, बैरासरिया मार्केट, कुरैशी मार्केट होते हुए मिनी सचिवालय के सामने पहुंचा, जहां विरोध प्रदर्शन किया गया। कुछ युवकों ने चूरू डिपो की बस पर पथराव कर दिया, जिससे आगे का शीशा टूट गया। बस में कोई सवारी नहीं थी। ड्राइवर बस को बस स्टैंड ले जा रहा था कि इस दौरान युवकों ने पत्थर फैंके थे।
शांतिपूर्वक आंदोलन को हमारी कमजोरी समझें
विधायकमनोज न्यांगली ने कहा कि पड़ौसी राज्य हरियाणा के बदमाश सुपारी लेकर हत्या करने के बाद वापस चले जाते हैं। यहां की पुलिस उन्हे गिरफ्तार नहीं कर पाती, यह चिंताजनक है। वे करतार पूनिया मर्डर को लेकर गुरुवार को मिनी सचिवालय के आगे हुई सभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया ने कहा कि प्रतिस्पर्धा होती है, परंतु हत्या करना कायरता है। कांग्रेस नेता कृष्णा पूनिया ने कहा कि मर्डर को लेकर हर समाज के लोगों में पीड़ा है। बाढ़ पूनिया विकास संस्थान के अध्यक्ष भल्लेराम पूनिया ने कहा कि शांति से प्रशासन की निंद खुलवाने का प्रयास किया गया, परंतु उनके कानों पर जूं तक नहीं रैंग रही है। शेषपेज | 16
महिलाकांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला सिंघल ने कहा कि जिले में दो मंत्री, एक एमपी, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष, प्रधान, चेयरमैन सभी भाजपा के हैं, परंतु मर्डर प्रकरण में सभी चुप्पी साधे हुए हैं। का. बलवान पूनिया भादरा ने कहा कि बीकानेर में आईजी ऑफिस के नीचे मर्डर हुआ है और राज्य के गृह मंत्री अपराध कम होने का दावा कर रहे हैं। पूर्व जिप सदस्य राजेंद्र कालरी, किसान नेता शुभराम पूनिया, एडवोकेट राकेश पूनिया, एडवोकेट विजय बिसलाणिया ने भी विचार व्यक्त किए। दूसरी ओर मर्डर प्रकरण को लेकर मिनी सचिवालय के आगे गुरुवार को धरना शुरू किया गया। धरने पर गांवों से आए काफी लोग बैठे।
एएसपीतहसीलदार से वार्ता हुई : मामलेको लेकर प्रतिनिधि मंडल ने एएसपी नितेश आर्य के माध्यम से आईजी बीकानेर डॉ. गिर्राज मीणा से वार्ता की। तारानगर विधायक जयनारायण पूनिया सादुलपुर विधायक सहित ने वार्ता के दौरान उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं करने पर आक्रोश जताया। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि मर्डर प्रकरण में आरोपियों के नामजद होने के बावजूद पुलिस ब्लाइंड मर्डर की तरह कार्रवाई कर रही है। आईजी ने प्रतिनिधि मंडल को शीघ्र ही गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार महावीरप्रसाद खिचड़ को ज्ञापन सौंपा गया।
सादुलपुर. करतार पूनिया मर्डर प्रकरण में निकाला गया जुलूस।