रतनगढ़ में भी आयोजन
3152 को गार्गी पुरस्कार आज
जिलेकी 3152 छात्राओं को गुरुवार को बसंत पंचमी पर होने वाले कार्यक्रम में प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें 3138 छात्राओं को गार्गी 14 छात्राओं को प्रियदर्शनी पुरस्कार दिया जाएगा। समारोह प्रत्येक तहसील में ब्लॉकवाइज होंगे। चूरू में समारोह केसरदेवी सोती आदर्श विद्या मंदिर उमावि में होगा। रतनगढ़ में रघुनाथ उमावि, सादुलपुर में राउमावि बीदासर में राजकीय चोरड़िया बालिका उमावि में समारोह होगा।
डीईओ (मा) महावीरसिंह पूनिया ने बताया कि गार्गी पुरस्कार 10वीं 12वीं की 75 फीसदी या इससे अिधक अंक लाने वाली छात्राओं को क्रमश: 3000 5000 रुपए के चेक प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। एडीईओ महेंद्रसिंह परिहार ने बताया कि जिले में चयनित कक्षा 10 12 की 7-7 छात्राओं को इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार के प्रमाण पत्र क्रमश: 75000 रुपए 100000 की राशि बालिका शिक्षा फाउंडेशन द्वारा सीधे खाते में भिजवाई जाएगी।
रतनगढ़. ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को होगा। तहसील की 362 छात्राओं को पुरस्कारों का वितरण रघुनाथ स्कूल में किया जाएगा। नोडल प्रधानाचार्य मोहम्मद अनवर कुरैशी ने बताया कि सभी पात्र छात्राओं के अावेदन राजकीय जालान उच्च माध्यमिक स्कूल में लिए गए हैं।