सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी
सादुलपुर | राजकीयकॉलेज में गुरुवार को युवा कौशल प्रकोष्ठ की ओर से व्याख्यानमाला में डॉ. महावीरप्रसाद काला ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के विविध आयाम विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ. काला ने सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों से प्रतिपादित किया कि जीवन में सकारात्मक सोच के साथ निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। दूसरे व्याख्यान ‘वर्तमान परिदृश्य में युवाओं की भूमिका’ के माध्यम से राष्ट्र उत्थान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की समस्याओं का हल राष्ट्र की दिशा तथा दशा को निर्धारित करने में युवा महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य मदनलाल ने कहा कि युवा विकास केंद्र संवेदनशील युवाओं को परिपक्व इंसान बनाने का उपक्रम है। डॉ. वीएस तंवर ने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच रखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। डॉ. उम्मेदसिंह गोठवाल ने बताई गई बातों काे आत्मसात करने की सलाह दी। डॉ. दीपा कौशिक ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. नवनीत धवन ने किया।