आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप
सादुलपुर | ख्यालीगांव में एक युवक के आत्महत्या किए जाने पर गुरुवार को थाने में दो जनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार राजेंद्र कुमार पुत्र गिरधारीलाल जाट निवासी ख्याली ने रिपोर्ट दी कि उसका चचेरा भाई सुरजभान (30) पुत्र रामजस जाट ख्याली गांव में ग्रामीण बैंक में अस्थाई रूप से काम करता था। पंचायत में सहायक के पद पर दिनेश पुत्र रणसिंह निवासी नरवासी मुकेश जांगिड़ ने मिलकर उसके चचेरे भाई से फर्जीवाड़ा कर करीब 10-12 लाख रुपए एंठ लिए थे। उक्त रुपए के बारे में उसके भाई ने दो-तीन बार पंचायत भी की थी, परंतु आरोपियों पर कोई असर नहीं हुआ। गुरुवार दोपहर वह चचरे भाई के घर काम से गया, तो उसका भाई चारपाई पर अचेत अवस्था में पड़ा था। उसने और उसके भाइयों ने संभाल की, तो चारपाई के तकिये के पास एक लिखा हुआ पत्र (सुसाइड नोट) मिला, जिसमें उसके भाई ने लिखा था कि दिनेश मुकेश जांगिड़ के दबाव में आत्महत्या कर रहा हूं।