पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सादुलपुर गोगामेड़ी ट्रैक का निरीक्षण 13 से

सादुलपुर-गोगामेड़ी ट्रैक का निरीक्षण 13 से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | सादुलपुर-हनुमानगढ़रेल ट्रैक का सीआरएस द्वारा 13 14 फरवरी को निरीक्षण किया जाएगा। ट्रैक पर पहले सादुलपुर से गोगामेड़ी तक ट्रेन शुरू करने के दृष्टिगत निरीक्षण किया जाएगा।

पूर्व टीआई ताज मोहम्मद ने बताया कि सीआरएस द्वारा 13 फरवरी को सुबह नौ से 10 बजे तक सूरतपुरा स्टेशन का निरीक्षण किया जाएगा। 10 बजे सीआरएस ट्रॉली से ट्रेक का निरीक्षण करने के लिए रवाना होंगे। 11.30 बजे नरवासी स्टेशन, 1.30 बजे सिद्धमुख तथा 4.30 अनूपशहर स्टेशन तक निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद 14 फरवरी को सुबह 9.30 बजे अनूपशहर स्टेशन से निरीक्षण के लिए रवाना होंगे तथा 11.30 बजे भादरा, 12.30 बजे बाद गोगामेड़ी स्टेशन पहुंचेंगे। शाम को स्पीड ट्रालय ट्रेन से ट्रेक का निरीक्षण करेंगे।

खबरें और भी हैं...