सांसद ने किया बूंगी-राजगढ़ परियोजना का निरीक्षण
सांसदराहुल कस्वा ने बुधवार सुबह बूंगी-राजगढ़ पेयजल योजना का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सांसद कस्वां ने चेयरमैन जगदीश बैरासरिया, जिला परिषद सदस्य कुलदीप पूनिया, भाजपा अध्यक्ष सत्यवीर पूनिया, एक्सईएन हरपालसिंह आदि के साथ झुंगली जोहड़ में योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को 20 मार्च तक पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए। एक्सईएन ने बताया कि पानी सप्लाई के ट्रायल का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम चरण में राजगढ़ शहर तथा बाद में 55 गांवों को पेयजल सप्लाई की जाएगी। उन्होंने नहर सफाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 20 जनवरी से नहर सफाई का काम शुरू किया गया है और डेढ़ किलोमीटर तक सफाई की जा चुकी है।
साडासरगांव में स्कूल के कमरे का लोकार्पण
पूलासर | सांसदने सरदारशहर तहसील के साडासर में स्कूल कक्षाकक्ष, हालासर में ट्यूबवैल तोलासर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक पींचा, प्रधान सत्यनारायण सारण नगरपालिका उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी आिद मौजूद थे। सरपंच देवीलाल कुंभाराम गोदारा, ज्याणी देवी सिद्ध, आदि ने गांवों में छह घंटे बिजली पानी सप्लाई की मांग की।
सादुलपुर. निरीक्षण के दौरान एक्सईएन से वार्ता करते सांसद राहुल कस्वां।