आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, आज करेंगे धरना प्रदर्शन
बीकानेरके बीछवाल थानाक्षेत्र में 30 जनवरी को राघा छोटी गांव के एवं बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक करतारसिंह पूनिया के मर्डर प्रकरण में पुलिस द्वारा अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 11 फरवरी को मिनी सचिवालय के आगे प्रदर्शन कर धरना शुरू किया जाएगा। अखिल भारतीय जाट महासभा के संरक्षक एवं बाढ़ पूनिया विकास संस्था के अध्यक्ष भल्लेराम पूनिया ने बताया कि पुलिस ने हत्या आरोपी एवं षड़यंत्रकारियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।
मुख्यमंत्रीको ज्ञापन भेजा
ग्रामीणोंने बुधवार को मुख्यमंत्री गृहमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर मर्डर प्रकरण में दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर डीवाईएसपी, एसडीएम तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपे गए, परंतु अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।