सरस्वती मंदिर में भजन संध्या आज
सादुलपुर | सरस्वतीनवयुवक मंडल की ओर से पुरानाबास स्थित मां सरस्वती मंदिर परिसर में ‘बसंत पंचमी महोत्सव’ के तहत विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। अध्यक्ष संदीप लुहारीवाला ने बताया कि महंत आजादगिरी के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। उन्हाेंने बताया कि दिलसुखधाम कैरू के भजननाथ के सानिध्य में 11 फरवरी को भजन संध्या होगी, हरियाणा के कलाकारों द्वारा मटकों पर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।