स्कूल में स्वेटर वितरण कार्यक्रम
लाखलाणबड़ी गांव के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल में सोमवार को स्वेटर वितरण कार्यक्रम हुआ।
संस्था प्रधान राजवीरसिंह पूनिया ने बताया कि हनुमानमल कोठारी ने कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण की। इस अवसर पर बाबू खां बिसायती ने एक वाटर कूलर एक बड़ी दरी स्कूल को प्रदान करने की घोषणा की। पंस सदस्य जयचंद दाहिमा ने लेक्चरर स्टैंड प्रदान किया। इस मौके पर राजकौर प्राध्यापक, जसवीरसिंह, देवेंद्रसिंह, सरिता, शमशेर खान, रणधीरसिंह, महेंद्रसिंह, अमरचंद, प्रेरक सुखवीरसिंह, संदीप कुमार, समीर खान आदि उपस्थित थे। संस्था प्रधान ने आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन राजवीरसिंह सूंडा ने किया।
सादुलपुर. बच्चों को स्वेटर वितरण करते हनुमानमल कोठारी।