पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 मांगों को लेकर रतनपुरा में किसानों का प्रदर्शन

10 मांगों को लेकर रतनपुरा में किसानों का प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतनपुरागांव में मंगलवार को किसानसभा संघर्ष समिति की सभा हुई। संयोजक जगतसिंह ने बताया कि संघर्ष समिति की ओर से चार फरवरी को अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर मिनी सचिवालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान सात दिनों में समस्याओं का समाधान करने का अल्टीमेटम दिया गया था।

मंगलवार को रतनपुरा गांव के ग्रामीणों ने हाथ में बाल्टियां अन्य बर्तन लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बीमा कंपनी द्वारा अपने मीटरों में दिखाई गई 15 एमएम बरसात को झूठा ठहराया। संयोजक ने बताया कि फसल बीमा कंपनी द्वारा अपने मौसम संयंत्रों में 28 अगस्त 2015 को 15 एमएम बरसात दिखाई गई है, जो कि गलत है।

16 अगस्त से 20 सितंबर 2015 के बीच क्षेत्र में बरसात नहीं हुई, जिससे खरीफ फसल नष्ट हो गई थी। 28 अगस्त को बरसात दिखाकर बीमा कंपनी किसानों को ठगना चाहती है। 14 फरवरी तक कार्यवाही नहीं की गई तो 15 फरवरी को विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान रणसिंह नरवासी, माईराम सहारण, अनिल, सोहनलाल, दलीप, सुभाष सहारण सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

सादुलपुर. रतनपुरा में बाल्टियां मटके लेकर प्रदर्शन करते किसान।

खबरें और भी हैं...