सांस्कृतिक प्रस्तुति पर थिरके कदम
राजकीयकॉलेज का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को हुआ। छात्राओं के सरस्वती वंदना अतिथियों के मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन से शुरू हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन जगदीश बैरासरिया ने कॉलेज को भूमि आबंटन के लिए यथासंभव प्रयास किए जाने तथा कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए टॉयलेट की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि रोहिताश कालेरा ने कॉलेज को 15 हजार रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य मदनलाल ने यहां विज्ञान वाणिज्य संकाय खुलवाने की बात कही। छात्रसंघ अधिष्ठाता डॉ. मंजू लाडला ने कॉलेज का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विगत वर्षों में होने वाली विभिन्न शैक्षणिक सहशैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। छात्रसंघ अध्यक्ष वासुदेव पूनिया ने अतिथियों का स्वागत कर कॉलेज की भूमि भवन की मांग रखी। छात्र नेता कृष्ण भाकर ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ. दीपा काैशिक, डॉ. नवनीत धवन, डॉ. वीएस तंवर भगतसिंह आदि का सहयोग रहा। इस मौके पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहशैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया। संचालन हिंदी व्याख्याता उम्मेद गोठवाल ने किया। कॉलेज के सदस्य लीलू खान, छगनलाल, हरिकिशन भाटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सादुलपुर. राजकीय कॉलेज में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं।