टॉपर प्रियंका का अभिनंदन
सादुलपुर | मोहतापब्लिक स्कूल में मंगलवार को अभिनंदन समारोह में सीएस फाउंडेशन की परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर 27वीं रैंक तथा राजस्थान में टॉप करने पर छात्रा प्रियंका शर्मा का सम्मान किया गया। प्राचार्य विनय कुमार तिवाड़ी ने बताया कि छात्रा ने गत वर्ष स्कूल की कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग से उत्तीर्ण की थी। छात्रा को संस्था के सचिव डॉ. पीसी तांबी ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपप्राचार्य इंद्रसिंह, व.अ. अदरीश मोहम्मद, सीमा साबू ने भी छात्रा का अभिनंदन किया।