सैनिक की मौत की जांच सीबीआई से कराएं
सादुलपुर | कसूंबीमहिला ने केंद्रीय गृह मंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर फौजी पति की मौत के मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। मिथलेश कंवर ने पत्र में लिखा कि पति अशोक कुमार केवेलरी आर्मड कोर सेना में सिपाही थे। वे गोरखपुर (यूपी) में तैनात थे। 26 अप्रैल को अशोककुमार घर पर मकानों का निर्माण कार्य शुरू करवाकर गया था। 10 मई को अशोक कुमार ने फोन पर बताया कि उसके पांच लाख रुपए फर्जी महिंद्रा कंपनी के सदस्य बताकर होम लोन देने की एवज में तीन जनों ने धोखाधड़ी से अपने खातों में जमा करवा लिए। लोन के बारे में उनसे कहा तो तीनों लोग मारने की धमकी देने लगे। 10 मई की शाम को आर्मी अधिकारी ने फोन पर बताया कि अशोक कुमार ड्यूटी से गायब है तथा मोबाइल बंद है। वह मृत रेलवे ट्रेक पर मिला है। मिथलेश ने आरोप लगाया है कि उसके पति की हत्या की गई है।