टावर से जनरेटर बैटरी चोरी कर ले गए
सादुलपुर|पुलिस थानेमें मंगलवार शाम को अज्ञात के खिलाफ मोबाइल टावर का जनरेटर 24 बैटरी चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने बताया कि सियोरिटी सुपरवाईजर जयसिंह पुत्र मगनसिंह राजपूत निवासी शेखावत कॉलोनी चूरू ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गांव महलाना दिखणादा में लगे मोबाइल टावर से कोई अज्ञात व्यक्ति सोमवार रात को एक जनरेटर 24 बैटरियां चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।