पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल के ताला लगाकर प्रदर्शन

स्कूल के ताला लगाकर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | कांजणगांव के राजकीय माध्यमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षक की प्रति नियुक्ति के आदेश निरस्त करने खाली पदों को भरने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों विद्यार्थियों ने स्कूल के ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने स्कूल में कार्यरत शिक्षक राजेंद्रप्रसाद की प्रति नियुक्ति को निरस्त करने तथा अंग्रेजी विषय के व्याख्याता के खाली पद को भरने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में द्वितीय श्रेणी अंग्रेजी विषय का पद कई वर्षों से खाली पड़ा है। शिक्षक राजेंद्रप्रसाद अंग्रेजी विषय को पढ़ा रहे थे, जिनकी विभाग द्वारा प्रति नियुक्ति कर दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ विभाग द्वारा किया जा रहा खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।