शराब तस्करी के आरोपियों को जेल भेजा
सादुलपुर. सिद्धमुखपुलिस ने शराब तस्करी के दो अलग-अलग मामलो में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लीलाधर पुत्र रणजीत जाट निवासी भीमसाणा तथा उपेंद्रसिंह उर्फ मुनिया पुत्र हनुमानसिंह राजपूत निवासी चंगोई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।