एक शाम प्रभु के नाम जागरण आज
सादुलशहर. भारतक्लब सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार रात नई धान मंडी समिति में एक शाम प्रभु के नाम धार्मिक कार्यक्रम करवाया जाएगा। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा करेंगे। मुख्य यजमान चूनावढ़ निवासी भामाशाह ओमप्रकाश बिश्नोई , पालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड़, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल सेतिया, श्री गोशाला समिति के अध्यक्ष हरीकृष्ण भादू, इंडेन गैस एजेंसी के संचालक विजय गोयल, कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष पति सुखदेव सिंह बराड़ ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे। समिति के संयोजक कमल जैन के अनुसार, जागरण में विभिन्न देवी-देवताओं का गुणगान राधा माधव संकीर्तन मंडल, संजू म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों, रेडियो एवं टीवी आर्टिस्ट प्रवीन पंकज शर्मा जालंधर, सुशील मल्होत्रा, विपिन जग्गा, टीनू शर्मा, महेंद्र कल्याणा द्वारा किया जाएगा।