पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान हुआ

वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान हुआ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलशहर. हरेंद्रकौर बादल पीजी महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह सोमवार को हुआ। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष हरेंद्र कौर बादल ने की। मुख्य अतिथि इंजी. जोतराम मारवाल, विशिष्ट अतिथि भामाशाह गुरमीत सिंह वडिंग, बार संघ के अध्यक्ष कृष्ण जालप थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत्पश्चात् छात्राओं मंजू, चिना, रानी, सुनीता, मनीषा द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, भंगड़ा, गिद्दा, सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांधा। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई छात्राओं एवं कक्षाओं में प्रथम तीन स्थान पाने वाली छात्राओं को प्राचार्य राजपाल यादव एवं अतिथियों द्वारा प्रशिस्त पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन छात्रा प्रमिला एवं पुष्पा ने किया।