पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग

अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनूपगढ़. धानकामजूदर संघ ने जिला कलेक्टर को मांग पत्र भेजकर धानका जाति को अनूपगढ़ तहसीलदार से अनुसूचित जन जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है। धानका समाज के अमरलाल, दुलीचंद, नरेश, कमल मघदेव, सोहनलाल नेमचंद, किशन, सुरेंद्र प्रेम कुमार सहित समाज के अन्य लोगों ने जिला कलेक्टर को लिखे मांग पत्र में लिखा है कि जिले की श्रीगंगानगर, श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर, सादुलशहर, संगरिया घड़साना तहसील सहित अन्य तहसीलों में धानका जाति के लोगों को अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र बनाकर दिया जा रहा है। जबकि अनूपगढ़ तहसीलदार द्वारा अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा। इसके लिए तहसीलदार से कर्इ बार लिखित में मांग की गई, परंतु प्रत्येक बार आश्वासन ही दिया गया। धानका समाज ने कलेक्टर को पत्र भेजकर यह मांग की है।