पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सादुलशहर: गार्डर सरिया चुराने के चारों आरोपी गिरफ्तार

सादुलशहर: गार्डर सरिया चुराने के चारों आरोपी गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानीधानमंडीस्थित अंबिका आयरन स्टोर के बाहर से लोहे का गार्डर एवं सरिया चुराने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चुराया गया गार्डर एवं सरिया भी बरामद कर लिया। सीआई मोहर सिंह पूनिया ने बताया कि चारों आरोपियों विक्की उर्फ पवन, जगदेव पुत्र दीपक कुमार (दोनों वार्ड नंबर 19), गोविंद कुमार वार्ड नंबर 20, बोहड़ सिंह गांव नूरपुरा ढाणी को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रस्तुत किया गया। यहां से इनको जिला जेल भेजने के आदेश हुए। पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों का सरकारी अस्पताल में डॉक्टरी मुआयना करवाकर जेल भेज दिया। गौरतलब है कि तीन फरवरी को रात्रि आरोपियों द्वारा उक्त लोहे का सामान जब चोरी कर रेहड़ी पर लादा जा रहा था जब यह वाक्य दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। आरोपियों ने कैमरा लगा देख उसे क्षतिग्रस्त भी कर दिया था। अगले दिन चार फरवरी को जब स्टोर संचालक कपिल सिंगला दुकान खोलने पहुंचा तब कैमरा टूटा हुआ देखकर शक हुआ। फुटेज देखने पर चोरी करते हुए उक्त लोगों की तस्वीर दिखाई दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद सात फरवरी को उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।