पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉल निकालने 10 साल का बच्चा डिग्गी में उतरा, डूबने से मौत

बॉल निकालने 10 साल का बच्चा डिग्गी में उतरा, डूबने से मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलशहर. गांव खीचड़ांवाली के वाटरवर्क्स की डिग्गी में मंगलवार दोपहर करीब सवा बारह बजे गेंद को निकालने के चक्कर में एक बालक की फिसलकर डिग्गी में गिरने से मौत हो गई।

डिग्गी में कूड़ा-कचरा एवं दलदल होने के कारण शव को निकलवाने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चार घंटों के बाद शव को बाहर निकलवाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में अध्ययनरत छात्र राहुल(10) पुत्र सुभाष नायक स्कूल में आने के बाद साथ लगते वाटरवर्क्स परिसर में गया और सोमवार शाम खेलते समय परिसर की ओर आई बॉल को ढूंढने लगा।

इस दौरान राहुल की नजर पानी से भरी डिग्गी में पड़ी बॉल की तरफ गई। वह डिग्गी में से बॉल निकालने का प्रयास करने लगा और फिसलकर डिग्गी में गिर गया। पास ही खेत में काम कर रहा एक युवक भागकर डिग्गी किनारे पहुंचा और उसे निकालने का भरसक प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हुए।

उपस्थिति के बारे में स्कूल प्रबंधन संदेह के घेरे में

उक्त बालक राहुल की कक्षा में उपस्थिति एवं अनुपस्थित को लेकर विद्यालय प्रबंधन भी दुविधा में दिखाई दिया। कक्षा पांच के बच्चों ने बताया कि राहुल पहले पीरियड में मौजूद था। इसके बाद उसकी चचेरी बहन सोनू उसका बैग लेकर घर चली गई। मृतक राहुल का शव जब निकाला गया तब उसने स्कूल ड्रेस भी पहन रखी थी, जबकि प्रबंधन उसे स्कूल से अनुपस्थित करार दे रहा था।

सूचना पाकर एसडीएम अशोक मीणा, तहसीलदार कालूराम प्रजापत, एसआई मान सिंह, पीएचईडी के एईएन सत्यपाल गर्ग, सरपंच हरदीप कौर पहुंचे। गोता खोरों को बुलाया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद भी गोताखोर शव ढूंढऩे में नाकाम रहे।
इस पर डिग्गी खाली करने के लिए तीन पंप सैट तुरंत लगवाए गए। आधा पानी निकलने के बाद गोता खोरों ने शाम करीब चार बजे शव ढूंढ़कर बाहर निकाला। शव का सरकारी अस्पताल के मोर्चरी रूम में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।