गैस सप्लाई नियमित करने की मांग
गैस सप्लाई नियमित करने की मांग
सादुलशहर.गांवकालवासिया में पिछले काफी दिनों से रसोई गैस की सप्लाई नहीं पहुंचने के कारण गैस उपभोक्ताओं में रोष है। गांव के मंजीत बाणिया, दुलीचंद, हनुमान, लाभ सिंह आदि ने बताया कि पूर्व में प्रत्येक माह की दो एवं 17 तारीख को सिलेंडर वितरित किए जाते थे परंतु इस बार गैस सिलेंडर मनमानी तारीखों पर आधे अधूरे रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम अशोक मीणा ने गैस की सप्लाई नियमित रूप से करवाने की मांग की है।