पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठगी के आरोपियों की जेल में हुई शिनाख्त परेड

ठगी के आरोपियों की जेल में हुई शिनाख्त परेड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.

पिछलेदिनों शहर में लगातार झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपियों की मंगलवार को जिला जेल में शिनाख्त परेड की गई। इसमें गंगानगर और सादुलशहर की सभी ठगी का शिकार हुई महिलाओं को बुलाया गया। जेल में शिनाख्त परेड की पूरी प्रक्रिया एसडीएम कैलाश शर्मा के सामने हुई।

जानकारी के मुताबिक बीती 23 नवंबर को कोतवाली पुलिस ने सादी वर्दी में आदर्श मंदिर पार्क के पास वृद्ध महिला को पेंशन का झांसा देते हुए पंजाब में बरनाला निवासी बाबूराम को गिरफ्तार किया था। बाबूराम से पूछताछ के बाद सुखाड़िया सर्किल से बरनाला निवासी साथी गरजाराम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद टीम ने बरनाला में बाबूराम की निशानदेही के बाद ठगी के जेवर खरीदने वाले सुनार हरदीप सोनी को पकड़ा था। पुलिस ने मामले में पूछताछ के दौरान गिन्ना देवी और कौशिक नर्सिंग होम के पास ठगी का शिकार हुई सरोज देवी के गहने भी बरामद किए थे। जांच अधिकारी जय कुमार भादू ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा था। इसमें मंगलवार को तीनों आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई, जिसमें श्रीगंगानगर की तीन और सादुलशहर की ठगी की शिकार हुई एक महिला को शिनाख्त के लिए बुलाया गया। जानकारों की मानें तो ठगी के श्रीगंगानगर में 4 और सादुलशहर में 1 मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें शिनाख्त परेड की रिपोर्ट बुधवार को सकती है।