- Hindi News
- जर्जर हुई सार्दुल और करणी सिंह ब्रांच, किसान परेशान
जर्जर हुई सार्दुल और करणी सिंह ब्रांच, किसान परेशान
लौहगढ़के जीरो हेड से निकलने वाली सार्दुल एवं करणी ब्रांच नहरों के हालत खराब है। दोनों नहरें मरम्मत और संसाधनों के अभाव में दम तोड़ रही है। सफाई नहीं होने से सरकंडे झाड़-झखाड़ उगे हुए हैं। आरडी 496 से लेकर जीरो हेड तक करीब चार किलोमीटर के क्षेत्र में उगी झाडिय़ों ने नहर को जंगल बना रखा है। उधर सार्दुल नहर के 36 हेड से लेकर संगरिया के 48 आरडी तक नहर कचरे से अटी पड़ी है। वहीं कई सालों से जीरो हेड 12 हेड तक लाइनिंग टूटी पड़ी है। मगर इस ओर सिंचाई विभाग ध्यान नहीं दे रहा। 12 हेड पर स्थित ढाणियों के किसान करणी सिंह, सतवीर सिंह, जस्सा बराड़, मुकंद सिंह, भोला सिंह तथा सरजीत ने बताया कि चार सालों से यहां 40 फुट तक दोनों तरफ की लाइनिंग धंसी हुई हैं। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया। मगर कोई हल नहीं हुआ। धंसी हुई लाइनिंग के एक तरफ जहां पचासों ढाणियां बसी हैं। वहीं दूसरी तरफ प्राइमरी स्कूल और रेलवे लाइन है। ऐसे में हमेशा नहर टूटने का अंदेशा बना रहता है। माइनरों के गेट भी पुराने हो चुके हैं। हेड पर बिजली की कोई माकूल व्यवस्था नहीं है। इस नहर से हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर क्षेत्र में सिंचाई होती है।
नहरों से पेड़ चोरी होने की घटनाएं आम है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि स्टाफ के अभाव में नहरों की गश्त नहीं हो पाती है। इस संबंध में एईएन देवेंद्र सिंह गिल ने बताया कि
नहरों की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवा रखा है। वहीं मरम्मत के लिए बजट का प्रस्ताव बनाकर भेज रखा है।
बनारहे एस्टीमेट
^करणीसिंहब्रांच की हालत वास्तव में खराब है। इसकी मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार करवा जा रहा है। नए बजट घोषणा में बजट मंजूर करवा लिया जाएगा। गुरजंटसिंहबराड़, विधायक, सादुलशहर
ढाबां. सार्दुल नहर के हैड 12 पर टूट कर धंसी लाइनिंग