- Hindi News
- होटल संचालक का हत्यारा सेल्समैन गिरफ्तार
होटल संचालक का हत्यारा सेल्समैन गिरफ्तार
हनुमानगढ़. होटलसंचालक की हत्या करने के आरोप में टाउन पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी सेल्समैन अर्जुनदास उर्फ पप्पू अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। टाउन पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। टाउन के वार्ड 22 के भागीरथ पुत्र देवीलाल नायक ने सोमवार को पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया था कि उसका छोटा भाई गोपाल उर्फ गोपी झांबर में शराब ठेके के पास होटल चलाता था। कुछ दिन पहले शराब के ठेके पर सेल्समैन अर्जुनदास और रवि अरोड़ा की शराब बिक्री को लेकर उसके भाई के साथ कहा सुनी हो गई थी। इसी को लेकर रविवार रात को टाउन के अर्जुनदास, रवि अरोड़ा, राजू राव सादुलशहर के निशु अरोड़ा ने उसके भाई गोपाल उर्फ गोपी (30) के साथ मारपीट की और कापे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके भाई की मौत हो गई।