पीड़ित लोगों को तत्परता से मिले राहत
सादुलशहर. मानवाधिकारनिगरानी समिति के तत्वावधान में बुधवार को मानवाधिकार दिवस समिति कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अजब सिंह खीचड़ ने मानवाधिकारों के साथ-साथ पीडि़त लोगों को तत्परता से राहत दिलाने की बात कही। प्रदेश सचिव गौरव वधवा ने कहा कि संस्था का हर संभव प्रयास रहता है कि पीडि़त एवं अशिक्षित लोगों को अधिकारों के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर न्याय दिलाया जाए।