पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी का झांसा देकर एक लाख रुपए ठगे

नौकरी का झांसा देकर एक लाख रुपए ठगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलशहर| नौकरीदिलवाने का झांसा देकर एक लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में तत्कालीन कंपनी मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

राजस्थान स्टेट वेयर हाउस में काम करने वाले वार्ड नंबर 20 निवासी महेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया है कि 29 नवंबर 2013 से 30 दिसंबर 2013 के मध्य वेयर हाउस में भगवान सिंह एसएसएल कंपनी का मैनेजर था। इस दौरान उससे जान-पहचान हो गई। आरोपी भगवान सिंह ने उसके पुत्र गोपाल को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 दिसंबर 2013 को एक लाख रुपए ले लिए। उक्त राशि के साथ उसके पुत्र गोपाल के शैक्षणिक दस्तावेज भी प्राप्त किए थे। आरोप है कि भगवान सिंह ने कुछ ही दिनों में नौकरी के आदेश आने की बात भी कही थी परंतु बाद में टाल-मटोल करने लगा। आरोपी ने तो नौकरी दिलाई, ही राशि वापस दी।